नशा करने से रोका तो कलयुगी बेटे ने मां को मारी गोली!

ऋषिकेश में नशे की लत ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। नशा करने से रोकने पर एक युवक ने कथित तौर पर अपनी ही मां पर 12 बोर के हथियार से गोली चला दी।

नशा करने से रोका तो कलयुगी बेटे ने मां को मारी गोली!
JJN News Adverties

नशे की लत ने एक बेटे को ऐसा हैवान बना दिया कि उसने अपनी ही मां पर गोली चला दी। दरअसल, उत्तराखंड के ऋषिकेश में सामने आई इस सनसनीखेज वारदात में नशा करने से रोकने पर युवक ने कथित तौर पर 12 बोर के हथियार से अपनी मां को गोली मार दी।  बता दे, मामला IDPL चौकी क्षेत्र की बांध विस्थापित कॉलोनी का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुमित गौड़ नशे का आदी बताया जा रहा है। वही रविवार रात उसकी मां ऊषा देवी ने उसे नशा करने से मना किया और समझाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।


आरोप है कि गुस्से में आकर सुमित ने घर में मौजूद 12 बोर के तमंचे से अपनी मां पर फायर कर दिया। वही गोली लगते ही ऊषा देवी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया 12 बोर का हथियार लाइसेंसी था या अवैध। वही वारदात के बाद आरोपी सुमित गौड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का विस्तार से खुलासा किया जाएगा।

JJN News Adverties