उत्तराखंड में तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया। कही एक विशाल पेड़ घर पर गिरने से रसोई और गौशाला क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है।
उत्तराखंड के पाटी क्षेत्र में जहां तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई है।तो वही नगर पंचायत पाटी के पूनकोट वार्ड में रविवार रात अचानक आई तेज आंधी ने एक परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाया। आपको बता दे तेज हवाओं के कारण एक पुराना और विशाल पेड़ सीधे मोहन राम के घर की रसोई और गौशाला पर गिर गया,जिससे दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।वही घटना के समय घर के अंदर परिवार के दो सदस्य मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत ओर बचाव कार्य शुरू किया। जिसके बाद टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाया। जिसमे स्थानीय जनप्रतिनिधियों दिनेश मेहता और शिवराज राम ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें।वही जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।प्रशासन ने कहा है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें ओर पेड़ों बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें,और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। फिलहाल, क्षेत्र में मौसम को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।