उत्तराखंड हादसे के बाद PM-CM का सहारा ,पीड़ित परिवारों को लाखों की राहत !

देहरादून और टिहरी से बड़ी खबर जहां हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने ,PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है।

उत्तराखंड हादसे के बाद PM-CM का सहारा ,पीड़ित परिवारों को लाखों की राहत !
JJN News Adverties

देहरादून और टिहरी से बड़ी खबर जहां हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए राहत का बड़ा ऐलान किया है। दरअसल ,टिहरी गढ़वाल में हुए इस भीषण हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिसमे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष यानी PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अतिरिक्त मदद के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी।


इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी,साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए, और जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क में रहकर हर जरूरी मदद पहुंचाए। बहराल , इस दर्दनाक हादसे के बाद सरकार ने राहत के जरिए पीड़ित परिवारों को सहारा देने की कोशिश की है, अब नजर इस बात पर है कि मदद कितनी तेजी से ज़मीनी स्तर पर पहुंचती है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties