उत्तराखंड में GPS से पत्नी पर नजर, थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा

देहरादून में पति ने अपनी ही पत्नी की निगरानी के लिए उसकी चप्पल में जीपीएस ट्रैकर फिट कर, मोबाइल ऐप के जरिए उसकी हर लोकेशन पर नजर रखी ..पुलिस तक पंहुचा मामला

उत्तराखंड में GPS से पत्नी पर नजर, थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा
JJN News Adverties

देहरादून से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्तों में बढ़ते अविश्वास और तकनीक के गलत इस्तेमाल ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की निगरानी के लिए उसकी चप्पल में जीपीएस ट्रैकर फिट कर दिया। बताया जा रहा है कि पति को लंबे समय से पत्नी की गतिविधियों पर शक था। इसी के चलते उसने बिना जानकारी दिए चप्पल के सोल में ट्रैकिंग डिवाइस लगा दिया और मोबाइल ऐप के जरिए उसकी हर लोकेशन पर नजर रखने लगा। कुछ दिनों बाद संदिग्ध लोकेशन मिलने पर पति मौके पर पहुंच गया, जहां दोनों के बीच सड़क पर ही तीखा विवाद शुरू हो गया।
 

वही मामला बढ़ते-बढ़ते थाने जा पहुंचा, जहां घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जिसके बाद पुलिस के सामने पति ने ट्रैकर लगाने की बात कबूली, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा रही है। इस पर विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला निजता के उल्लंघन और रिश्तों में बढ़ते डिजिटल अविश्वास की गंभीर तस्वीर पेश करता है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties