एक महिला अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ शक्ति नहर में कूद गई। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि महिला की तलाश में SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।
विकासनगर क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है। जहा 16 मई 2026 को शाम लगभग 4:30 बजे शक्ति नहर, पुल नंबर-1 के पास एक महिला अपनी दो छोटी बच्चियों के साथ नहर में कूद गई। आपको बता दे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक बच्ची की उम्र लगभग 3 साल बताई जा रही है, जबकि दूसरी मात्र 3 माह की है। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।आपको बता दे घटना की सूचना मिलते ही विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके साथ ही SDRF की टीम भी मौके पर पहुंचकर महिला की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है जो अब भी जारी है।
आपको बता दे, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की पहचान किरण चंदेल, उम्र 28 साल , निवासी मंडी चौक विकासनगर और मूल निवासी ग्राम जाखन विहार के रूप में हुई है। तो वही परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की शादी साल 2020 में हुआ थी और उसका पति हैदराबाद में नौकरी करता है।बताया जा रहा है कि महिला का पति 10 मई 2026 से घर पर छुट्टी में आया हुआ था, हालांकि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और महिला की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।