उत्तराखंड ने रचा इतिहास, बना छठा पूर्ण साक्षर राज्य। 

उत्तराखंड ने नई शिक्षा नीति 2020 और उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है।

 उत्तराखंड ने रचा इतिहास, बना छठा पूर्ण साक्षर राज्य। 
JJN News Adverties

उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नई शिक्षा नीति 2020 और उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। इतना ही नहीं स्कूल शिक्षा और  साक्षरता विभाग, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करने के बाद 8 जुलाई 2026 को राज्यपाल ने उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने की स्वीकृति प्रदान की। इससे पहले मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। वहीं अब उत्तराखंड भी इस सूची में शामिल हो गया है। आपको बता दे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के सतत प्रयासों और प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी से ये लक्ष्य हासिल हुआ है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, सतत शिक्षा और जीवनोपयोगी कौशल को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

JJN News Adverties