उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को आज मिलेगा पद्म भूषण सम्मान

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को आज राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें सार्वजनिक जीवन में लंबे योगदान के लिए दिया जा रहा है।

उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को आज मिलेगा पद्म भूषण सम्मान
JJN News Adverties

उत्तराखंड के लिए आज का दिन बेहद खास और गर्व से भरा हुआ है। क्योंकि आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सार्वजनिक जीवन और राजनीति में लंबे समय तक दिए गए उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए चुना है।
भगत सिंह कोश्यारी, जिन्हें लोग प्यार से ‘भगत दा’ भी कहते हैं, उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा और जाना-माना चेहरा रहे हैं। राज्य गठन आंदोलन से लेकर 

प्रदेश के विकास तक उन्होंने कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद और महाराष्ट्र के राज्यपाल जैसे कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली है।
दरअसल, इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इसी सूची में
भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी शामिल किया गया था। उन्हें ‘पब्लिक अफेयर्स’ श्रेणी में पद्म भूषण देने का फैसला लिया गया।
आज राष्ट्रपति भवन में होने वाला यह सम्मान समारोह उत्तराखंड के लिए गर्व का पल माना जा रहा है। वहीं भाजपा सहित कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भगत दा को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties