आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तराखंड के राज्यपाल

बेंगलुरु में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की, 45वें स्थापना दिवस पर सत्संग व शांति का संदेश दिया।

आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तराखंड के राज्यपाल
JJN News Adverties

बेंगलुरु से एक खास खबर सामने आई है, जहां उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की। यह मुलाकात आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना वर्ष के मौके पर हुई। राज्यपाल का आश्रम में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने गुरुदेव के साथ एक विशेष सत्संग में हिस्सा लिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने आश्रम के बड़े और हरित परिसर का भी भ्रमण किया और वहां चल रहे कई कार्यों को करीब से देखा।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया को और अधिक शांति की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में तकनीक और मानव सोच मिलकर बेहतर भविष्य बना सकते हैं। आपको बता दें कि आर्ट ऑफ लिविंग की शुरुआत साल 1981 में हुई थी। इसका उद्देश्य तनावमुक्त और हिंसामुक्त समाज बनाना है। आज यह संस्था दुनिया के कई देशों में काम कर रही है और लाखों लोगों तक पहुंच चुकी है। संस्था ध्यान, योग, शिक्षा, पर्यावरण और समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही है। उत्तराखंड में भी इस संस्था ने आपदा के समय लोगों की मदद की है और कई गांवों में सेवा कार्य किए हैं। इस खास मौके पर आश्रम में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें देश-विदेश से लोग शामिल हो रहे हैं। यह कार्यक्रम शांति, सेवा और बेहतर समाज के संदेश को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है

JJN News Adverties
JJN News Adverties