उत्तराखंड: शक की आग में जला रिश्ता,अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या !

देहरादून के डोईवाला में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तराखंड: शक की आग में जला रिश्ता,अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या !
JJN News Adverties

उत्तराखंड के देहरादून से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया और इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। जी हाँ, जिस जीवनसाथी के साथ इतने साल गुज़ारे उसी की हत्या कर दी गयी। 

दरअसल , ये मामला डोईवाला क्षेत्र का है, जहां 30 साल की प्रतिमा अपने मायके जौलीग्रांट आई हुई थी। बताया जा रहा है, शुक्रवार शाम उसका पति गोपाल भी वहां पहुंच गया और दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने चाकू निकालकर प्रतिमा के पेट में हमला कर दिया,वही जब प्रतिमा का भाई उसे बचाने के लिए आगे आया, तो आरोपी ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। इस दौरान बीच-बचाव करने आई मां भी इस हमले की चपेट में आ गईं और उनके हाथ में गहरे घाव हो गए, जहां घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
 

वही, गंभीर रूप से घायल प्रतिमा को जौलीग्रांट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दे , मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और कार्रवाई करते हुए आरोपी गोपाल को जौलीग्रांट क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है लेकिन घटना एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते अविश्वास और हिंसा की गंभीर तस्वीर पेश करती है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties