उत्तराखंड : सरकारी राशन की कालाबाजारी पर गिरी गाज !

उत्तराखंड में सरकारी राशन की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। ADM की कार्रवाई में 90 बोरी गेहूं और चावल से भरे दो वाहन पकड़े गए, जिसके बाद पूर्ति निरीक्षक समेत दो कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।

उत्तराखंड : सरकारी राशन की कालाबाजारी पर गिरी गाज !
JJN News Adverties

उत्तराखंड में सरकारी राशन की कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है, जहां खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए पूर्ति निरीक्षक समेत दो कर्मचारियों को कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है।


दरअसल, बीते शनिवार चम्बा-मसूरी रोड पर निरीक्षण अभियान के दौरान ADM शैलेंद्र नेगी ने दो वाहनों से सरकारी राशन बरामद किया था। जहां वाहनों में बड़ी मात्रा में गेहूं और चावल लदा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों से करीब 90 बोरी सरकारी राशन बरामद हुआ, लेकिन मौके पर मौजूद चालक और विभागीय कर्मचारी राशन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए।


इतना ही नहीं… पूछताछ के दौरान राशन को लेकर कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिला, जिसके बाद प्रशासन ने दोनों वाहनों को सीज कर मामले की जांच शुरू कर दी। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए चम्बा के पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी और विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को खाद्य आपूर्ति कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन पूरे प्रकरण की बारीकी से पड़ताल कर रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties