उत्तराखंड इन जिलों में येलो अलर्ट जानिए कब बरसेगा मानसून?

उत्तराखंड में 28 जून तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रह सकता है। कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस बनी रह सकती है।

उत्तराखंड इन जिलों में येलो अलर्ट जानिए कब बरसेगा मानसून?
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 22 जून से 28 जून तक के लिए साप्ताहिक पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें कई पर्वतीय जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और उमस का असर फिलहाल जारी रह सकता है।


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 और 23 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई इलाकों में गर्जन और बिजली चमकने की भी संभावना है।


साथ ही मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। 24 से 27 जून तक भी पर्वतीय जिलों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हालांकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अधिकांश मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है।


इसके अलावा, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 जून के आसपास मौसम के स्वरूप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। माना जा रहा है कि जून के अंतिम सप्ताह में मानसून उत्तराखंड में सक्रिय हो सकता है।

JJN News Adverties