उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई इलाकों में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों में अच्छी वर्षा हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कई इलाकों में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट
JJN News Adverties

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम ठंडा बना रहा और राज्य के कई इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई जगह ठंड का अहसास भी बढ़ गया है। अगर तापमान की बात करें, तो सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रुड़की में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस मुक्तेश्वर में रिकॉर्ड हुआ। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुमाऊं क्षेत्र में कई जगह अच्छी बारिश हुई है। बेतालघाट में सबसे ज्यादा 62.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा मसूरी में 53.4 मिमी, देवीधुरा में 38.5 मिमी, धनौल्टी में 32 मिमी और गैरसैंण में 39 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, लोहाघाट और अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं मैदानी इलाकों जैसे हरिद्वार, काशीपुर, पंतनगर और बाजपुर में भी बारिश दर्ज की गई। गढ़वाल मंडल के देहरादून, टिहरी, पौड़ी और चकराता समेत कई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल लोगों को मौसम का यह सुहावना मिजाज देखने को मिल रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties