महिलाओं की सुरक्षा पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा, 33 प्रतिशत आरक्षण और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार का पुतला दहन कर कई मांगें उठाई गईं।

महिलाओं की सुरक्षा पर सड़क पर उतरी कांग्रेस, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
JJN News Adverties

महिलाओं की सुरक्षा, 33 प्रतिशत आरक्षण और बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आपको बतादे की देहरादून के बुद्ध पार्क में आयोजित इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। वही महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण लागू करने, कमर्शियल गैस सिलेंडरों के बढ़े दाम वापस लेने और चम्पावत में नाबालिग किशोरी के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। ऐसे में महिला कांग्रेस नेताओं का कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। वहीं चम्पावत मामले को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा और कहा कि यदि सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के नाम सामने आते हैं, तो निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। वही प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties