बिजली के खंभे ने छीनी जिंदगी, चार कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

देहरादून के पथरीबाग स्थित ओम सिटी के पास बिजली का खंभा लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खंभा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पांच कर्मचारी करंट की चपेट में आ गए।

बिजली के खंभे ने छीनी जिंदगी, चार कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
JJN News Adverties

देहरादून में बिजली विभाग के कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना यानी आरडीएसएस के तहत बिजली का खंभा लगाने का काम चल रहा था, तभी एक बड़ी दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जानकारी के मुताबिक पथरीबाग स्थित ओम सिटी के पास कर्मचारी बिजली का खंभा लगा रहे थे। इसी दौरान खंभा पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। देखते ही देखते खंभे में करंट दौड़ गया और वहां काम कर रहे पांच कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि अमरोहा निवासी कर्मचारी उमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहे थे। वहीं घटना के बाद जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties