पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए इसे अहंकार की राजनीति की हार बताया।
उत्तराखंड में पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर सियासत गमरमा गई है। आपको बता दे की हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने ममता बनर्जी की हार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “अहंकार की राजनीति” का नतीजा बताया है। साथ ही विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता ने इस बार बदलाव के पक्ष में मतदान किया है और कांग्रेस के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसका असर चुनाव नतीजों में साफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी ने अपना परचम लहराया है और आने वाले समय में पार्टी वहां बेहतर काम करेगी। वहीं ईवीएम पर उठ रहे सवालों को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। हृदयेश ने कहा कि देश में बड़े वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थान मौजूद हैं, ऐसे में ईवीएम पर सवाल उठाना गलत है। उन्होंने बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे को भी राज्य सरकार की विफलता बताया और कहा कि इस चुनाव में “मोदी फैक्टर” पूरी तरह हिट साबित हुआ। फिलहाल, बंगाल के नतीजों के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी लगातार तेज होती जा रही है।