रामनगर के रिजॉर्ट में केक खाने से 16 लोग बीमार CO के परिवार की तबीयत बिगड़ी

रामनगर के एक निजी रिसोर्ट में जन्मदिन पार्टी के दौरान केक खाने के बाद 16 लोग बीमार हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उल्टियां शुरू हो गईं।

रामनगर के रिजॉर्ट में केक खाने से 16 लोग बीमार CO के परिवार की तबीयत बिगड़ी
JJN News Adverties

रामनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…जहां एक जन्मदिन की खुशी उस वक्त मुसीबत में बदल गई, जब केक खाने के बाद पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ गई। जी हाँ, रामनगर ढिकुली के निजी रिसोर्ट में गाजियाबाद में तैनात एक सीओ प्रीति अपने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि करीब 16 लोग पार्टी में शामिल थे, जिनमें 5 छोटे बच्चे भी थे, लेकिन जैसे ही सभी ने केक खाया, कुछ ही देर में बच्चों समेत कई लोगों को उल्टियां शुरू हो गईं।


ऐसे में सीओ के पति मोंटी का आरोप है कि जब उन्होंने केक को ध्यान से देखा तो उसमें फफूंद और कीड़े दिखाई दिए। उन्होंने तुरंत रिजॉर्ट स्टाफ को इसकी जानकारी दी…लेकिन आरोप है कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। स्थिति बिगड़ने पर परिवार को प्राथमिक उपचार कराना पड़ा और रात करीब 11 बजे कॉल करने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद उन्हें खुद कोतवाली जाकर शिकायत दर्ज करनी पड़ी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और केक समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वही मामले में फूड इंस्पेक्टर असलम खान का कहना है कि फिलहाल पहली नजर में कोई स्पष्ट खराबी नहीं दिखी लेकिन लैब रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। वहीं पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो रिजॉर्ट प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। साथ ही रिजॉर्ट प्रबंधन का कहना है कि केक बाहरी विक्रेता से मंगवाया गया था और वे भी जांच कर रहे हैं कि आखिर लापरवाही कहां हुई।

JJN News Adverties