हल्द्वानी: पंखे से लटकती मिली महिला दो मासूम बच्चों की मां की रहस्यमयी मौत

हल्द्वानी के गंगारामपुर गांव में 25 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। उसका शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना के समय पति बाहर था और बच्चे स्कूल में थे।

हल्द्वानी: पंखे से लटकती मिली महिला दो मासूम बच्चों की मां की रहस्यमयी मौत
JJN News Adverties

हल्द्वानी से दुःखद खबर सामने आ रही है, जहां एक 25 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, मामला मोटाहल्दू क्षेत्र के जयपुर बीसा ग्रामसभा के गंगारामपुर गांव का है, जहां एक विवाहिता का शव घर के पंखे के कुंडे से लटकता हुआ मिला।
वही मृतका की पहचान रूपा पलड़िया के रूप में हुई है, जो अपने पति और दो मासूम बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी।


घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे, जबकि पति भी घर से बाहर काम पर गया हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

JJN News Adverties