हल्द्वानी में नई सौगात: महापौर ने किया ₹12.33 लाख के पार्क का लोकार्पण !

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी के निलियम कॉलोनी (वार्ड 54) में ₹12.33 लाख की लागत से बने नए पार्क का लोकार्पण किया। यह पार्क क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगा।

हल्द्वानी में नई सौगात: महापौर ने किया ₹12.33 लाख के पार्क का लोकार्पण !
JJN News Adverties

हल्द्वानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।दरअसल ,नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने आज वार्ड संख्या 54, निलियम कॉलोनी में नव-निर्मित पार्क का विधिवत लोकार्पण किया। जहां करीब 12.33 लाख रुपये की लागत से बने इस पार्क का निर्माण 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत किया गया है। इस अवसर पर पार्षद हरेन्द्र सिंह बिष्ट, मोहित कांडपाल, और नगर निगम के अभियंता नवल नौटियाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। वही कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिसमे उन्होंने इस नई सुविधा के लिए नगर निगम का आभार भी व्यक्त किया।


इसी क्रम में महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि—“हमारा उद्देश्य हल्द्वानी को एक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना है,और हर वार्ड में पार्क जैसी सुविधाएं विकसित करना हमारी प्राथमिकता है, जिससे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को एक बेहतर स्थान मिल सके।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नागरिकों को लगातार बेहतर सुविधाएं मिलती रहें। इसी के साथ ही क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना की ।

JJN News Adverties
JJN News Adverties