भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 20 जून तक गाड़ियों की धुलाई और निजी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है।
भीषण गर्मी और लगातार घटते जलस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच पानी की बढ़ती किल्लत को देखते हुए अब प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है और सख्त फैसले लिए गए हैं।
बता दे, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि मई और जून का महीना पानी की उपलब्धता के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। वही बारिश नहीं होने और लगातार बढ़ती गर्मी के कारण जल स्रोतों पर दबाव बढ़ गया है।
इसी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी कार सर्विस सेंटरों में गाड़ियों की धुलाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इतना ही नहीं, निजी निर्माण कार्यों पर भी 20 जून तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी टीमें भी गठित की गई हैं, जो नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पानी बचाना अब सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है,और कहा की आपके द्वारा बचाया गया थोड़ा-थोड़ा पानी किसी जरूरतमंद परिवार की प्यास बुझा सकता है।