सांसद अजय भट्ट रोडवेज बस से दिल्ली रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “इंधन बचाओ” अपील के समर्थन में उन्होंने आम यात्रियों के साथ सफर कर सार्वजनिक परिवहन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन पर जब बिना लालबत्ती के सांसद अजय भट्ट आम यात्रियों के बीच बस में बैठे नजर आए, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया…दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “इंधन बचाओ” अपील के समर्थन में सांसद अजय भट्ट आम यात्रियों की तरह, रोडवेज बस में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।
वही सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने से न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
दूसरी ओर सांसद अजय भट्ट के रोडवेज बस से दिल्ली रवाना होने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने उनकी सादगी की सराहना की। लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों को भी आम जनता की तरह सार्वजनिक सुविधाओं का उपयोग कर समाज को सकारात्मक संदेश देना चाहिए।