रुड़की में कागज़ों में बना पार्क, जमीन पर है गायब!!

रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के भगतोवाली गांव में अंबेडकर पार्क के नाम पर कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है।

रुड़की में कागज़ों में बना पार्क, जमीन पर है गायब!!
JJN News Adverties

रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के भगतोवाली गांव से विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है, जहां आरोप है कि गांव में अंबेडकर पार्क का निर्माण ही नहीं हुआ, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उसके सौंदर्यीकरण पर खर्च दिखा दिया गया। यानी विकास के नाम पर बड़ा खेल होने की आशंका जताई जा रही है।दरअसल, गांव निवासी एवं अधिवक्ता निशु कुमार का कहना है कि राज्य वित्त योजना के तहत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण का बोर्ड गांव में लगाया गया था, जिसमें ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान के नाम भी दर्ज थे।

हालांकि, मौके पर ऐसा कोई पार्क मौजूद नहीं मिला।जबकि, इस मामले में जब ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख से सवाल किए गए, तो उन्होंने बोर्ड को गलती से लगाया जाना बताया। इसके बाद बोर्ड को तुरंत हटा दिया गया, और शिकायतकर्ता का दावा है कि इसका वीडियो भी उनके पास मौजूद है।वहीं, निशु कुमार ने जानकारी के लिए सूचना के अधिकार के तहत आवेदन किया, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने प्रथम अपील दायर की है, जिस पर जल्द सुनवाई होनी है।इसके अलावा, मामला मुख्यमंत्री पोर्टल के जरिए भी उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुका है, लेकिन अब तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई सामने नहीं आई है। अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला बन सकता है।

JJN News Adverties