हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी—11 दिन बाद भी सुनवाई नहीं

हल्द्वानी में कम मानदेय और बढ़ती महंगाई को लेकर नाराज़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी—11 दिन बाद भी सुनवाई नहीं
JJN News Adverties

हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना लगातार जारी है। आपको बतादे बीते 1 अप्रैल से सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन 11 दिन बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वही इस धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें मात्र 9300 रुपये का मानदेय दिया जा रहा है, जो आज के महंगाई भरे दौर में बेहद कम है। साथ ही उनका कहना है कि इतने कम वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सरकार और प्रशासन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल, सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties