रामनगर को जल्द बड़ी रेल और पर्यटन सौगात मिल सकती है। देहरादून-रामनगर नई ट्रेन के उद्घाटन में केंद्रीय रेल मंत्री के आने की तैयारी है, जहां नई ट्रेनों, और पर्यटन विकास जैसी कई मांगें रखी जाएंगी।
उत्तराखंड के विकास को अब नई रफ्तार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है जहां रेल सुविधाओं से लेकर पर्यटन और सड़क कनेक्टिविटी तक कई बड़े संकेत दिए जा रहे हैं। दरअसल, देहरादून-रामनगर नई ट्रेन के उद्घाटन में केंद्रीय रेल मंत्री के आने की तैयारी तेज़ है और इसी दौरान रामनगर की कई बड़ी मांगें उनके सामने रखी जाएंगी।
इसी क्रम में रामनगर पहुंचे पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद अनिल बलूनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डबल इंजन सरकार लगातार विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने नई ट्रेनों के संचालन, रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज और दूरसंचार सेवाओं को मजबूत करने जैसी कई अहम मांगें रखी हैं।
सांसद ने कहा कि देहरादून से रामनगर के बीच शुरू होने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन जल्द प्रस्तावित है, जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। इस दौरान रामनगर क्षेत्र की सभी प्रमुख रेल मांगों को रेल मंत्री के सामने रखा जाएगा। साथ ही दिल्ली से रामनगर के लिए सुपरफास्ट ट्रेन चलाने को लेकर भी बातचीत जारी है।
वही कॉर्बेट क्षेत्र में पर्यटन और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने को लेकर सांसद ने कहा कि सरकार रामनगर को एक बड़े पर्यटन हब के रूप में विकसित करना चाहती है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक मजबूती मिलेगी।
वहीं कॉर्बेट पार्क के परमिट शुल्क को लेकर भी सांसद ने बड़ा बयान दिया। फिलहाल अब सबकी नजरें देहरादून-रामनगर ट्रेन के उद्घाटन और रेल मंत्री के संभावित दौरे पर टिकी हैं... क्योंकि माना जा रहा है कि यह दौरा रामनगर के विकास के लिए कई नई सौगातें लेकर आ सकता है।