चंपावत जिले के सितारगंज रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय सुनील दत्त जोशी की मौत हो गई।
उत्तराखंड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहाँ एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। वही हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक मामला चंपावे जिले के सितारगंज रोड का है, बताया जा रहा की 32 साल के सुनील दत्त जोशी किसी काम से सितारगंज गए थे। वही बुधवार दोपहर वापस लौटते समय बानूसी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।
बता दे, टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील दत्त जोशी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
परिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक सुनील दत्त जोशी अविवाहित थे और अपनी मां के साथ पूर्णागिरि मेले के दौरान दुकान में सहयोग कर परिवार का सहारा बने हुए थे। वही एक बार फिर ये हादसा सड़क पर सावधानी और सुरक्षित वाहन संचालन की जरूरत को याद दिलाता है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।