तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दवा कंपनी कर्मचारी की मौके पर गई जान!!

रामनगर के टांडा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-309 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय दिनेश की मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दवा कंपनी कर्मचारी की मौके पर गई जान!!
JJN News Adverties


रामनगर में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दरसअल हादसा नेशनल हाईवे-309 पर टांडा क्षेत्र के पास हुआ, जहां एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई जानकारी के अनुसार, पीरूमदारा के गुमानपुर निवासी 24 साल के दिनेश टांडा स्थित एक दवा कंपनी में कार्यरत था। वहीं बुधवार को वो अपनी ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहा था। इसी दौरान दवा कंपनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी

आपको बता दे हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जहाँ घटना के बाद स्थानीय लोग और कंपनी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके अलावा घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस हादसे के कारणों और कार चालक की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

JJN News Adverties