हल्द्वानी...यहां दिनदहाड़े बैंक के बाहर से बाइक चोरी, CCTV में कैद वारदात !

लालकुआं में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित बैंक के अंदर काम से गया था, तभी अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया।

हल्द्वानी...यहां दिनदहाड़े बैंक के बाहर से बाइक चोरी, CCTV में कैद वारदात !
JJN News Adverties

लालकुआं शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक बड़ी वारदात सामने आई है। जहां पंजाब नेशनल बैंक के बाहर दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंका दिया, बल्कि पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वही ,ये पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हो गई है, जिसमें चोर आसानी से बाइक लेकर फरार होता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है की अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-01 निवासी मौसीन खान अपनी मोटरसाइकिल बैंक के बाहर खड़ी कर अंदर काम से गए थे। इसी दौरान करीब 12 बजकर 40 मिनट पर एक अज्ञात चोर मौके पर पहुंचा और कुछ ही सेकंड में बाइक लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हो गई है, और जैसे ही पीड़ित बाहर आया, उसने चोर का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से फरार होने में कामयाब रहा। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली लालकुआं में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties