चारधाम यात्रा में मातम! चलती बस पर गिरा विशाल बोल्डर

चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। पीपलकोटी के पास यात्रियों से भरी बस पर पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिर गया, जिससे एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई ।

चारधाम यात्रा में मातम! चलती बस पर गिरा विशाल बोल्डर
JJN News Adverties

चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बता दे, पीपलकोटी के पास यात्रियों से भरी बस पर पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर आ गिरा, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 32 श्रद्धालु सवार थे। शुक्रवार शाम करीब 8 बजे भनेरपानी क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से एक भारी बोल्डर बस पर आ गिरा।


वही हादसे में कानपुर निवासी 26 वर्षीय रेनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कानपुर निवासी पप्पू मिश्रा और गुरुग्राम निवासी तन्नु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


चारधाम यात्रा के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन और गिरते बोल्डरों के खतरे को उजागर कर दिया है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties