ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनधारा के पास बस और मैक्स वाहन की जोरदार टक्कर हो गई।
उत्तराखंड के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से राहत भरी खबर सामने आई है।आपको बता दे तीनधारा के पास एक बस और मैक्स वाहन के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसा काफी तेज था, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। तो वही ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीनधारा के पास एक बस और मैक्स वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जबकि दूसरी ओर से देहरादून की तरफ जा रहे मैक्स वाहन में लगभग 8 लोग मौजूद थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।
बता दे हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।तो वही सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत ओर बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जहा चौकी प्रभारी के अनुसार, हादसे के समय कुछ यात्री सो रहे थे। अचानक हुए झटके की वजह से कुछ लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव और बदन दर्द की शिकायत हो सकती है। हालांकि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं।फिलहाल इस हादसे में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।