हल्द्वानी अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला, भीड़भाड़ में छूट गई एक जिंदगी

हल्द्वानी अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला। यहां एक मरीज की पर्ची काउंटर के पास ही मौत हो गई और उसका शव घंटों तक वहीं पड़ा रहा।

हल्द्वानी अस्पताल में बड़ी लापरवाही का मामला, भीड़भाड़ में छूट गई एक जिंदगी
JJN News Adverties

हल्द्वानी से इस वक्त की एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां बेस अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला देखने को मिला है। यहां एक मरीज की पर्ची काउंटर के पास ही मौत हो गई और उसका शव घंटों तक वहीं पड़ा रहा। आपको बतादे मृतक की पहचान नीरज पांडे के रूप में हुई है, जो शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ओपीडी की पर्ची कटवाने अस्पताल पहुंचे थे। वही मौजूदा लोगो के मुताबिक, वह काउंटर के पास ही गिर पड़े, लेकिन भीड़भाड़ के बीच लोगों ने उन्हें सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया।

वही काफी देर बाद जब कोई हरकत नहीं दिखी, तब लोगों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दूसरी ओर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और आपातकालीन प्रतिक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties