CBSE 12वीं रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी...

CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा, जबकि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।

CBSE 12वीं रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी...
JJN News Adverties

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education ने कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा, जो पिछले वर्ष 2025 के 88.39% की तुलना में थोड़ा कम दर्ज किया गया। वहीं, क्षेत्रीय प्रदर्शन की बात करें तो त्रिवेंद्रम रीजन 95.62% पास प्रतिशत के साथ देशभर में पहले स्थान पर रहा। इसके बाद चेन्नई 93.84% और बेंगलुरु 93.19% के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।


इसके अलावा, लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 82.13% दर्ज किया गया, यानी लड़कियां 6.73% आगे रहीं। वहीं, ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा। छात्र अब अपना रिजल्ट रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से CBSE Official Website
CBSE Results Portal और DigiLocker पर आसानी से चेक कर सकते हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties