मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, हाईवे पर घंटों लगा जाम!!

एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, हाईवे पर घंटों लगा जाम!!
JJN News Adverties

एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की जान चली गई, जिसके बाद लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य हाईवे पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, जिससे कई घंटों तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि एक बच्चा सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बच्चे का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। तो वही हाईवे पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री घंटों परेशान रहे। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। आखिरकार दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया।

JJN News Adverties