हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने किया मीडिया सेंटर का शिलान्यास

CM धामी ने हल्द्वानी में कुमाऊं क्षेत्र के पत्रकारों के लिए 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का शिलान्यास किया। मीडिया सेंटर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी ने किया मीडिया सेंटर का शिलान्यास
JJN News Adverties

पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी में कुमाऊं क्षेत्र के पत्रकारों को बड़ी सौगात देते हुए अत्याधुनिक मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया। यह भवन लगभग 6 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक परिसर में बनाया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नया मीडिया सेंटर बनने से कुमाऊं मंडल के पत्रकारों को आधुनिक संसाधनों के साथ कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के विशेष प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना धरातल पर उतर रही है मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए आधुनिक कार्यालय, बैठक कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 

JJN News Adverties