CM धामी हल्द्वानी पहुंचे: वृद्धाश्रम का ऐलान, बुजुर्गों का सम्मान और सुरक्षा पर जोर !

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया और 15 बुजुर्गों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कोटाबाग में वृद्धाश्रम बनाने और 50 मास्टर ट्रेनर तैयार करने की घोषणा की।

CM धामी हल्द्वानी पहुंचे: वृद्धाश्रम का ऐलान, बुजुर्गों का सम्मान और सुरक्षा पर जोर !
JJN News Adverties

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और मंत्री खजान दास सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कोटाबाग में एक बड़ा वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की बेहतर देखभाल के लिए 50 मास्टर ट्रेनर भी तैयार किए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पश्चिम बंगाल और असम के एग्जिट पोल पर बोलते हुए कहा कि जनता अब डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल पर भरोसा जता रही है। क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर तालमेल से ही विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ते हैं। इसलिए दोनों राज्यों में भाजपा की मजबूत सरकार बनने जा रही है। वहीं नैनीताल जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बेहद गम्भीर मामला है इस पर जवाबदेही तय की जाएगी और जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।


वहीं चार धाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी जगह बेहतर व्यवस्थाएं की हैं और यह सनातन की आस्था और भक्ति की कठिन पवित्र यात्रा है। मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में सभी श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया, उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह से सुगम और सुरक्षित है।

 

JJN News Adverties
JJN News Adverties