हल्द्वानी में कांग्रेस ने बांटे लड्डू शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर जश्न

पेपर लीक के खिलाफ युवाओं के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। विधायक सुमित हृदयेश ने इसे युवाओं की जीत बताया।

हल्द्वानी में कांग्रेस ने बांटे लड्डू शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर जश्न
JJN News Adverties

लंबे समय से देशभर में पेपर लीक के खिलाफ युवा सड़कों पर थे… दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर हल्द्वानी तक प्रदर्शन जारी था… और आखिरकार उसी जनदबाव का असर अब दिखने लगा है। बता दे, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देर शाम हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। वही कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में नैनीताल रोड पर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर इस फैसले को युवाओं की जीत बताया।


इसी मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह देश के युवाओं के संघर्ष की जीत है… जिन्होंने लगातार पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाई और सरकार को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि युवाओं के आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा और अंततः केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना ही पड़ा। 
सुमित हृदयेश ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने देश के युवाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आने की प्रेरणा दी। साथ ही लोगो को लड्डू बाटते समय कांग्रेस का कहना है कि ये सिर्फ एक इस्तीफा नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज की जीत है।

JJN News Adverties