उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंका।
स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मुद्दे पर राजनीतिक दल भी खुलकर सामने आ गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तो वही स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और राज्य सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार बिना जनता की राय लिए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।
कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर स्मार्ट मीटर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में स्मार्ट मीटर को लेकर कई सवाल और आशंकाएं हैं, जिनका समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटर योजना पर पुनर्विचार की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जनता की चिंताओं को नजरअंदाज किया गया तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। फिलहाल स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध लगातार बढ़ रहा है और यह मुद्दा अब राजनीतिक रूप भी लेता दिखाई दे रहा है।