हल्द्वानी में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर महंगाई और बढ़ती ईंधन कीमतों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
हल्द्वानी में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुद्ध पार्क में विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई से आम जनता, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग पर भारी बोझ पड़ रहा है महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है, जिससे जनता परेशान है प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में असफल रही है और जनता को राहत देने के बजाय लगातार बोझ बढ़ा रही है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं तो पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।