रामनगर में बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्ला बोल, CM को भेजा ज्ञापन !

रामनगर में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर निशाना; जल्द समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी।

रामनगर में बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्ला बोल, CM को भेजा ज्ञापन !
JJN News Adverties

रामनगर और आसपास के इलाकों में जारी अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जहां सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दे, कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित और लगातार बिजली कटौती ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले से ही गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं, और अब बिजली संकट ने स्थिति और बिगाड़ दी है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर छोटे और बड़े उद्योगों पर भी पड़ रहा है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। 


इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली कटौती पर रोक नहीं लगाई गई, तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। साथ ही जरूरत पड़ी तो उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेगी। फिलहाल, कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाती है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties