गिरिजा देवी में गुपचुप मूर्ति रखने पर बवाल...जानिए किसका था हाथ..

गिरिजा देवी मंदिर परिसर में बिना अनुमति हनुमान जी की मूर्ति रखे जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। मंदिर समिति ने इसे माहौल बिगाड़ने की कोशिश बताते हुए SDM को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

गिरिजा देवी में गुपचुप मूर्ति रखने पर बवाल...जानिए किसका था हाथ..
JJN News Adverties

रामनगर के प्रसिद्ध गिरिजा देवी मंदिर परिसर में हनुमान जी की मूर्ति रखे जाने को लेकर बड़ा विवाद गहरा गया है। जी हाँ, मंदिर समिति ने इस मामले में कड़ा विरोध जताते हुए SDM और पुलिस को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
 

बता दे, मंदिर समिति के पदाधिकारी मंगलवार को SDM गोपाल सिंह चौहान से मिले। वही समिति के कोषाध्यक्ष डॉक्टर निशांत पपनै ने आरोप लगाया कि सोमवार देर रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच कुछ लोगों ने बिना अनुमति मंदिर परिसर में हनुमान जी की मूर्ति रख दी।
 

समिति का कहना है कि ये कदम मंदिर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने और माहौल खराब करने की कोशिश है। वहीं जब सुबह इस घटना की जानकारी मिली तो मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें कुछ लोगों की गतिविधियां दिखाई दीं।
 

मंदिर समिति ने आरोप लगाया कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी और उनके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों ने बिना अनुमति ये मूर्ति रखवाई है। साथ ही समिति ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 

वहीं एसडीएम ने बताया कि करणी सेना की ओर से मंगलवार सुबह मूर्ति स्थापना की अनुमति को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन रात में इस तरह मूर्ति रखे जाने का मामला गंभीर है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और वन विभाग व पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties