कॉर्बेट में सागौन माफिया गिरफ्तार! अब पहुंचा सलाखों के पीछे

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने अवैध सागौन कटान मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

कॉर्बेट में सागौन माफिया गिरफ्तार! अब पहुंचा सलाखों के पीछे
JJN News Adverties

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने वन अपराधों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन कटान मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मामला बिजरानी वन क्षेत्र के फूलताल ब्लॉक आमडंडा पुरानी बीट का है, जहां बीते 28 मार्च को राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप सागौन के पेड़ों का अवैध कटान किया गया था। वही कॉर्बेट के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद बिजरानी रेंज में वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान बच्चीपुर धमोला गांव निवासी सुलेमान पुत्र शमशेर अली की सांठ-गांठ सामने आई। वही जांच अधिकारी द्वारा आरोपी को कई बार नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह लगातार अनुपस्थित रहा और फरार हो गया। इसके बाद वन विभाग ने न्यायालय रामनगर से गैर-जमानती वारंट जारी कराया।


वारंट जारी होने के बाद रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तारी के बाद उसे कॉर्बेट प्रशासन के समक्ष पेश किया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties