अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। धन्याड़ी–पाववाला सौडा थानों रोड पर चेकिंग के दौरान एक स्कूटी को रोका और तलाशी ली। जांच में स्कूटी से 50 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई।
देहरादून में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट और आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में धन्याड़ी–पाववाला सौडा थानों रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया।तो वही मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने एक स्कूटी को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान स्कूटी के पायदान पर रखे काले रंग के बैग से 50 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई। तो वही मौके पर आरोपी सुरेश, पुत्र श्यामलाल, को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही अवैध शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया गया। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दे विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।