देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से छह हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया है।
देहरादून पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल छह हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया है।तो वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर रख रही है, जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करते हैं और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करते हैं।आपको बता दे ताजा मामला मसूरी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां कंट्रोल रूम 112 पर सूचना मिली कि बाटा शोरूम के पास कुछ लोग अभद्र व्यवहार करते हुए आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति, नीरज राघव, को हिरासत में लिया। और मेडिकल जांच के बाद उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।तो वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश के आईडीपीएल हाट बाजार क्षेत्र में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई।सूचना मिलते ही ऋषिकेश पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।बात दे गिरफ्तार आरोपियों में रवि, आशु, अरुण, अंकित और साहिल शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।देहरादून पुलिस का साफ कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।