10 बीमारियां गिनाकर मांगा तबादला मंत्री ने बैठा दी मेडिकल जांच!

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा हल्द्वानी तबादले के लिए कई गंभीर बीमारियों का हवाला देने के बाद मामला चर्चा में आ गया। जांचने के लिए मेडिकल परीक्षण के निर्देश दिए

10 बीमारियां गिनाकर मांगा तबादला मंत्री ने बैठा दी मेडिकल जांच!
JJN News Adverties

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में इन दिनों एक तबादला आवेदन चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात एक वरिष्ठ चिकित्सक ने हल्द्वानी तबादले के लिए अपने आवेदन में कई गंभीर बीमारियों का हवाला दिया। वही अब इस पूरे मामले की विभाग में खूब चर्चा हो रही है।


जानकारी के अनुसार रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में तैनात एक वरिष्ठ चिकित्सक ने हल्द्वानी स्थानांतरण की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री को आवेदन भेजा। वही आवेदन में चिकित्सक ने खुद को कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित बताते हुए स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों का हवाला दिया।
 

सूत्रों के मुताबिक चिकित्सक ने अपने आवेदन में Diabetes, Hypertension, एलर्जिक अस्थमा, ब्रोंकाइटिस समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं का उल्लेख किया। उनका कहना था कि परिवार हल्द्वानी में रहता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते उन्हें वहां स्थानांतरित किया जाना चाहिए।


वही मामला जब स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंचा तो उन्होंने इसे सामान्य तबादला प्रकरण की तरह नहीं लिया। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पहले चिकित्सक की मेडिकल जांच कराई जाए और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही तबादले के अनुरोध पर निर्णय लिया जाए।
 

सूत्रों के अनुसार यदि आवेदन में किए गए स्वास्थ्य संबंधी दावे सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार राहत दी जा सकती है, लेकिन यदि तथ्यों में कोई गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल ये मामला स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है, अब सभी की नजर मेडिकल जांच रिपोर्ट पर टिकी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties