हल्द्वानी में फूड विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप!!

हल्द्वानी में बढ़ती गर्मी और पर्यटन सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई रेस्टोरेंट, खाद्य प्रतिष्ठानों और ठेलों पर छापेमारी की।

हल्द्वानी में फूड विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप!!
JJN News Adverties

अगर आप भी बाहर खाना खाने के शौकीन हैं… तो ये खबर जानकर हैरान हो जाएंगे, जी हाँ ! हल्द्वानी में बढ़ती गर्मी और पर्यटन सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में नजर आया। इसी बीच जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग की टीम ने शहर के कई बड़े रेस्टोरेंट, खाद्य प्रतिष्ठानों और सड़क किनारे लगने वाले ठेलों पर अचानक छापेमारी की। 

वही जांच के दौरान टीम ने आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों और रेस्टोरेंट्स से पनीर और मसालों समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इसी बीच गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर इन सैंपल्स को सील कर रुद्रपुर स्थित राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

वहीं चेकिंग के दौरान कई जगह साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब मिली। इस पर अधिकारियों ने दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई और साफ चेतावनी दी कि अगर जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजब सिंह रावत ने बताया कि पर्यटन सीजन और गर्मी को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें। उन्होंने कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद जिन प्रतिष्ठानों के सैंपल फेल होंगे, उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties