हल्द्वानी: वन कर्मवीरों का सम्मान, “जंगल बचाया तो जीवन बचाया” का गूंजा संदेश !

कालाढूंगी में वन विभाग के कर्मवीरों को सम्मानित किया गया। “जिन्होंने जंगल बचाया, उन्होंने जीवन बचाया” संदेश के साथ हुए इस कार्यक्रम में वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर चर्चा हुई।

हल्द्वानी: वन कर्मवीरों का सम्मान, “जंगल बचाया तो जीवन बचाया” का गूंजा संदेश !
JJN News Adverties

हल्द्वानी: कालाढूंगी से एक बेहद प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां जंगलों की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वन विभाग के कर्मवीरों को सम्मानित किया गया। “जिन्होंने जंगल बचाया, उन्होंने जीवन बचाया” इसी संदेश के साथ एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दे ,ये आयोजन भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक द्वारा किया गया, जिसमें वन विभाग के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में मौजूद IFS अधिकारी और पर्यावरणविदों ने वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे अहम मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर कर्मवीरों को सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में भावुक और गर्व का माहौल देखने को मिला।


बताया जा रहा है कि मनोज पाठक इससे पहले भी “गाँव के गौरव” और “नगर के नायक” जैसी पहल के जरिए समाज के गुमनाम नायकों को सम्मान देने का काम करते रहे हैं। ये पहल अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोगों के लिए एक प्रेरणा भी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties