हल्द्वानी में 2 मई 2026 को “जन आरोग्य महाकुंभ 2026” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोगों को हृदय रोग, कैंसर, स्त्री रोग और अन्य बीमारियों की निशुल्क जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी।
हल्द्वानी में जन आरोग्य महाकुंभ 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों को कई गंभीर बीमारियों का निशुल्क इलाज और जांच की सुविधा दी जाएगी। दरअसल, यूनिवर्सल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं मनोज पाठक के तत्वाधान में ये स्वास्थ्य शिविर 2 मई 2026 को आयोजित होगा, जो कि यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस शिविर में हृदय रोग, कैंसर, स्त्री रोग, हड्डी रोग और फिजिशियन से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मैक्स दिल्ली के अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे और मरीजों की निशुल्क जांच की जाएगी। वहीं, आयोजकों ने बताया कि ये हल्द्वानी में पहली बड़ी पहल है, जिसमें लगभग 30 किलोमीटर तक स्कूल बसों के माध्यम से मरीजों को लाने और वापस छोड़ने की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही, आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।