हल्द्वानी में गणेश गोदियाल ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, 2027 में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का दावा।
हल्द्वानी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल ,स्वराज आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गणेश गोदियाल ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही आ चुका था, लेकिन मौजूदा समय में इसे चुनावी मुद्दा बनाकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। साथ ही गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा शासित राज्यों में होने वाले विधानसभा सत्रों में अपना संकल्प पेश करेगी, जिसमें इन सीटों पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण देने की बात शामिल होगी। इसके साथ ही उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस इस बार भाजपा को उत्तराखंड से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई जॉइनिंग के अलावा करीब 18 और नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी है। फिलहाल, गोदियाल के इस बयान के बाद अब सबकी नजर 2027 के चुनावी समीकरणों पर टिकी है।