महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष और कुमाऊं मंडल प्रभारी जया कर्नाटक का हल्द्वानी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष और कुमाऊं मंडल प्रभारी जया कर्नाटक के पहली बार हल्द्वानी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर माला पहनाई, पुष्पगुच्छ भेंट किए और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।
इस मौके पर जया कर्नाटक ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में कुमाऊं मंडल की सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। साथ ही महिला कांग्रेस में युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष फोकस रहेगा।