हल्द्वानी से एक दुःखद खबर आ रही है, जहां खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।भुजियाघाट क्षेत्र में एक पोस्टमैन का शव गधेरे में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई
हल्द्वानी से एक दुःखद खबर आ रही है, जहां खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया।आपको बतादे भुजियाघाट क्षेत्र में एक पोस्टमैन का शव गधेरे में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वही मृतक की पहचान नवीन चंद्र के रूप में हुई है, जो कोटाबाग के डाकघर में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, वह अपनी बड़ी बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए सुयालबाड़ी गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
वही शनिवार को स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे गधेरे में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। जहाँ तलाशी के दौरान एक बैग भी बरामद हुआ, जिसमें आधार कार्ड और शादी के निमंत्रण पत्र मिले, जिससे मृतक की पहचान हो सकी। वही परिजनों के मुताबिक, नवीन चंद्र ने शुक्रवार रात भवाली में रुकने की बात कही थी, लेकिन उनका शव भुजियाघाट में मिला जो कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।