हल्द्वानी: मोटर ट्रेनिंग स्कूल पर प्रशासन का शिकंजा! ड्राइविंग स्कूलों में मचा हड़कंप..

हल्द्वानी में प्रशासन ने मोटर ड्राइविंग स्कूलों पर छापेमारी की। जांच के दौरान खामियां मिलने पर एक ट्रेनिंग स्कूल को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए।

हल्द्वानी: मोटर ट्रेनिंग स्कूल पर प्रशासन का शिकंजा! ड्राइविंग स्कूलों में मचा हड़कंप..
JJN News Adverties

हल्द्वानी में बिना प्रशिक्षण ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाने की शिकायतों के बाद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय और उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने शहर के कई मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिसमें गौलापार, गैस गोदाम रोड और RTO रोड सहित शहर के मोटर ड्राइविंग स्कूल चेक किए गए। इस दौरान देवभूमि मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में गंभीर खामियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल स्कूल बंद करने के निर्देश दे दिए। वही अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बिना उचित प्रशिक्षण दिए ही लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए जा रहे हैं। जिस वजह से शिकायतों की   पुष्टि के लिए ये कार्रवाई की गई है। फिलहाल जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties