हल्द्वानी में छात्रा से छेड़खानी, पड़ोसियों से परेशान होकर कमिश्नर से लगाई गुहार

हल्द्वानी में BA छात्रा ने पड़ोसियों पर लगातार छेड़खानी, अश्लील टिप्पणियां और तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप लगाया। कुमाऊं कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

हल्द्वानी में छात्रा से छेड़खानी, पड़ोसियों से परेशान होकर कमिश्नर से लगाई गुहार
JJN News Adverties

हल्द्वानी से एक गंभीर और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक BA की छात्रा अपने ही पड़ोसियों की अश्लील टिप्पणियों और लगातार उत्पीड़न से इतना तंग आ गई कि उसने खुद को घर के कमरे में बंद कर लिया और कॉलेज जाना तक छोड़ दिया।


दरअसल, छात्रा ने हिम्मत जुटाकर कुमाऊं कमिश्नर के कैंप कार्यालय पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। उसने रोते हुए बताया कि जैसे ही वह घर से बाहर निकलती है, पड़ोस का एक युवक और उसके परिवार के सदस्य उस पर गंदी फब्तियां कसते हैं। इतना ही नहीं, उसका पीछा किया जाता है और छेड़खानी भी की जाती है।


वहीं, जब छात्रा ने पुलिस में शिकायत की बात कही, तो आरोपियों ने उसे तेजाब डालने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद छात्रा और उसका परिवार डर के साए में जीने को मजबूर हो गए। हालांकि, मामले को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने तुरंत संबंधित थाने से जवाब तलब किया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस दोबारा जांच में जुट गई है और जल्द ही कार्रवाई की बात कही जा रही है।

JJN News Adverties